Monsoon Travel In इंडिया. 5 Best Crowd-Free Travel Spots.
सोचिए…
बारिश का मौसम हो, चारों तरफ हरियाली फैली हो, हल्की-हल्की फुहारें वाली बारिश हो रही हों और आप किसी ऐसे हिल स्टेशन पर हों जहां शांति है, कोई भीड़ नहीं है।
तो क्या ऐसे ही Monsoon Travel Spots की तलाश है आपको?
तो ये 5 जगहें आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेंगी हैं। यहां भीड़ ना के बराबर रहती है और सुकून मेहसूस होता है।
-
मेघालय : बादलों के देश में आपका स्वागत है!
मेघालय एक हिल स्टेशन नहीं, एक जादुई जगह है। बारिश के मौसम में यह जगह किसी पोस्टकार्ड जैसी लगती है।
Shillong, Cherrapunji, और Dawki Lake जैसे डेस्टिनेशन आपको ऐसे दृश्य दिखाएंगे जो शायद आपने सिर्फ wallpapers में ही देखें हों!
- डॉकी झील का कांच जैसा पानी!
- चेरापूंजी की झरनों की आवाज़!
- रूट ब्रिज और एलिफेंट फॉल जैसे जगहे !
यहां के लोकल मार्केट में बांस से बनी चीज़ें, और Khasi खाना जैसे जादूसी पोर्क और जिंजर टी भी बहुत मशहूर है।
यहां आप बिना भीड़ के प्राकृतिक सौंदर्य को महसूस कर सकते हैं। 5-6 दिन का आरामदायक टूर किया जा सकता है।
-
केरल : शांत और हरा भरा।
बारिश में और भी ज़्यादा हरा भरा लगता है। केरल को यूं ही God’s Own Country नहीं कहा जाता। मानसून travel में यहां के हिल स्टेशन और तटीय शहर अपनी अलग ही चमक दिखाते हैं।
- Alleppey में बोटिंग!
- Munnar की चाय की घाटियां!
- Wayanad की हरियाली और झीलें!
- Kovalam में बीच का सुकून, क्या ही कहना!
यहां भी बारिश में कम भीड़ होती है और tree house stay, local food और culture experience के लिए ये जगह और समय एकदम सही है।
-
मसूरी : पहाड़ों की रानी।
Monsoon travel में मसूरी की खूबसूरती पर तो जैसे जादू ही हो जाता है। देहरादून से सिर्फ 35km पर ये है। और रास्ता इतना सुंदर कि सफर भी एक डेस्टिनेशन लगने लग जाता है। बारिश में हर मोड़ पर सुहाने नजारे दिखते है। और धनोल्टी जैसे नज़दीकी पॉइंट भी घूम सकते हैं। यहां के Kempty Falls के पास गर्म भुट्टे का स्वाद तो मानो मजा ही आ जाता है। अगर आपके पास सिर्फ 2-3 दिन का टाइम है, तो मसूरी एकदम परफेक्ट short trip है मानसून के लिए।
-
डलहौज़ी : भीड़ से दूर, सुकून के और करीब।
अगर आप ऐसे हिल स्टेशन की तलाश में हैं जहां भीड़ कम हो और सुकून ज़्यादा, तो डलहौज़ी जाएं भी बहुत अच्छी choice है। पठानकोट से 80km पर पहुंचना आसान है। खजियार सिर्फ 22km दूर है। जिसको इंडिया का मिनी स्विट्ज़रलैंड भी कहा जाता है। पंचपुला, ठंडी सड़क, मॉल रोड सब कुछ पास में ही है। यहां के लोकल मोमो और गर्म चाय, बारिश में स्वाद दोगुना कर देते हैं। मानसून में यहां की हरियाली और बादलों के बीच से झांकते पहाड़ों के दृश्य… बस मन को छू जाते हैं। और हां, यहां ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, जॉर्बिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज भी की जाती हैं।
-
वायनाड : एक अंडररेटेड जगह, पर किसी स्वर्ग से कम नहीं।
अगर आप केरल जाना चाहते हैं लेकिन भीड़ नहीं चाहिए, तो Wayanad परफेक्ट चॉइस रहेगी। हरियाली, वॉटरफॉल, ट्रैकिंग रूट्स सब कुछ होता है यहां। और शांत वातावरण, गांव जैसा सुकून अनुभव होता है। मानसून में यहां मौसम एकदम सुहाना होता है। यहां आपको
निष्कर्ष (Monsoon Travel का सारांश) :
अगर आप North India से हैं, तो मसूरी और डलहौज़ी दोनों ही affordable hill escape रहेंगी आपके लिए। South India वालों के लिए Kerala और Wayanad बेस्ट रहेंगा। क्युकी monsoon travel में घूमने का असली मजा तब है जब आप भीड़ से दूर, कुदरत के करीब हों कर प्रकृति को देखे। ऊपर बताई गई सभी जगहें ऐसी हैं जहां आप आराम से ट्रैवल कर सकते हैं, और हर पल को महसूस भी कर सकते हैं। और हां, छाता ज़रूर साथ ले जाना, बाकी ट्रिप तो यादगार होने ही वाली है।
2 Comments